2000 रुपये की मशीनों में ऐसा क्या? दो दोस्तों ने खड़ा कर दिया 1.5 करोड़ का कारोबार
अकोला जिले के दो नौजवानों अक्षय कवले और अक्षय वैराले ने किसानों की मुश्किलों को दूर करने के लिए अनोखी पहल की है। उन्होंने 2022 में एक स्टार्टअप शुरू किया। यह कंपनी खास तौर पर छोटे किसानों, सीमांत किसानों और महिला किसानों के लिए किफायती, आधुनिक और जेंडर फ्रेंडली कृषि मशीनें बनाती है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले के दो दोस्तों ने कमाल कर दिया है। उनके नाम हैं अक्षय कवले और अक्षय वैराले। उन्होंने सूखे और किसान आत्महत्याओं से ग्रस्त अपने क्षेत्र के किसानों की पीड़ा को करीब से देखा। इंजीनियरिंग और कृषि प्रबंधन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों दोस्तों ने घर लौटकर एक स्टार्टअप शुरू किया। इसका नाम ‘एग्रोश्योर प्रोडक्ट्स एंड इनोवेशन’ है। उनका लक्ष्य स्पष्ट था। किसानों के लिए सस्ती, टिकाऊ और जेंडर-फ्रेंडली मशीनें बनाना। इसके पीछे मंशा किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाना था। आज यह स्टार्टअप 30 से ज्यादा मशीनों के पोर्टफोलियो के साथ 6 राज्यों के 20,000 से ज्यादा किसानों की तकदीर बदल रहा है। इसका कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। आइए, यहां अक्षय कवले और अक्षय वैराले की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

